बक्सर, जुलाई 13 -- Buxar News: युवा के लिए --- बक्सर। जिला में जिला शिक्षा कार्यालय में नवपदस्थापित अधिकारियों को प्रभार सौंपा गया। डीपीओ अनन्या को लेखा-योजना व समग्र शिक्षा अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं स्थापना की जिम्मेदारी डीपीओ रजनीश झा को दी गई है। लंबे समय से जिला में विभिन्न प्रखंड में बीईओ के पद तैनात जिनका अब प्रमोशन डीपीओ पद पर गया है। उन्हें मध्याह्न भोजन व माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं नए डीईओ इंद्र कुमार कर्ण ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। विदित हो कि चंद दिनों पूर्व शिक्षा विभाग ने जिला में तैनात अधिकारियों का तबादला कर दिया था। डीपीओ रजनीश उपाध्याय को रोहतास जिला भेज दिया गया है। नाजिश अली का तबादला भोजपुर जिला में किया हुआ। वहीं चंदन द्विवेदी को प्राथमिक शिक्षा का उपनिदेशक बनाकर भेजा गया। डीईओ पर प...