Buxar News: नदी मार्ग से लाई जा रही शराब की खेप बरामद
बक्सर, अक्टूबर 27 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- बक्सर। औद्योगिक थाना क्षेत्र मझरियां गांव के समीप से पुलिस ने शराब की खेप बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नदी मार्ग से शराब की बड़ी खेप लायी जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम गंगा किनारे पहुंच गई। लेकिन, नाव के माध्यम से शराब की खेप ला रहे तस्करों की नजर घाट के किनारे पुलिस टीम पर पड़ गई। यह देख सभी तस्कर गंगा में कूदकर भाग निकले। पुलिस ने घाट किनारे नाव को लाने के बाद जब तलाशी ली तो पांच बोरा शराब बरामद किया गया। पुलिस तस्करों की पहचान में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.