बक्सर, जुलाई 9 -- Buxar News: पेज चार के लिए ---- उदासीनता अभीतक नहीं शुरू किया गया सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य चौसा गोला, यादव मोड़ और दुर्गा मोड़ पर बनाया जाना है शौचालय चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के यादव मोड़, चौसा गोला और दुर्गा मोड़ पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है।

सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर अभी तक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं होने से दूर-दराज से आने वाले पुरुष और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि दुर्गा मोड़, यादव मोड़ और चौसा गोला जैसे अत्यंत व्यस्त जगहों पर प्रतिदिन दूर-दराज से हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं होने से लोगों को काफी परेश...