बक्सर, जुलाई 10 -- Buxar News: कार्यवाही पुलिस ने पीछा कर शराब लदे ट्रक को जब्त किया, चालक व खलासी फरार ट्रक के नंबर के आधार पर पुलिस धंधेबाजों तक पहुंचने की कर रही कोशिश फोटो संख्या 13 कैप्शन - शुक्रवार को धनसोई थाने में बरामद शराब के बारे में जानकारी देते सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय। बक्सर, हमारे प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दिनारा-धनसोई रोड पर बारहुटिया गांव के समीप शुक्रवार को पुलिस ने शराब लदे ट्रक को जब्त किया है। हालांकि ट्रक चालक और खलासी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे।

गिरफ्तारी की कोशिश ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस धंधेबाजों तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है। शुक्रवार की सुबह धनसोई पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक में छिपाकर शराब की खेप जा रही है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष विकास कुमार के साथ पुलिस टीम वाहनों की ...