बक्सर, नवम्बर 6 -- Buxar News: नावानगर। धनतेरस के अवसर पर प्रखंड के बाजारों नावानगर, सोनवर्षा, सिकरौल में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सजावटी वस्तुओं व मोबाइल की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। भीड़ के कारण पूरे दिन बाजारों से होकर गुजरने वाले वाहन रेंगते नजर आए। लोगों ने परंपरा के अनुसार बर्तन और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी की। दुकानदारों के चेहरे पर भी अच्छी बिक्री से खुशी देखने को मिली। बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी हुई थी। ( नावानगर से अरुण सिंह ) यह भी पढ़ें- Gangapar News: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़ यह भी पढ़ें- Gangapar News: सर्राफा बाजार में रही भीड़ यह भी पढ़ें- Roorki News: बाजारों में उमड़ी भीड़, जगह-जगह लगा जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...