बक्सर, सितम्बर 8 -- Buxar News: दम तोड़ा बेहतर इलाज के लिए युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया मृतक का परिवार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक ने इलाज के दौरान वाराणसी में दम तोड़ दिया। मंगलवार को शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर निवासी सुरेंद्र राम का 27 वर्षीय पुत्र नागेंद्र राम रविवार की सुबह शौच के लिए फोरलेन के समीप गया था। तभी, कुरियर मैजिक वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने बक्सर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन, इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक का परिवार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करत...