बक्सर, सितम्बर 9 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- बक्सर। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में बुधवार को गत दिशा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर बैठक की गई। इस दौरान गत दिशा की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की नवीनत्तम स्थिति की समीक्षा की गई। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में गुणवत्तापूर्ण व तथ्यपरक अनुपालन प्रतिवेदन देने को कहा गया। वहीं लंबित कार्यों पर जल्द से जल्द जरुरी कार्रवाई करते हुए निर्धारित निर्देशों का अनुपालन का निर्देश दिया गया। बैठक में डीडीसी निहारिका छवि, एडीएम अरुण कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन अधिकारी विनीत कुमार, एसडीसी अजय कुमार व अन्य उपस्थित थे। बता दें कि बीते 10 जुलाई को दिशा की बैठक हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...