बक्सर, अक्टूबर 5 -- Buxar News: रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रशासनिक निर्देश के बावजूद पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर दिव्यांगजन समूहों की नियमित बैठक नहीं होने से दिव्यांगजनों की समस्याओं की पहचान और समाधान प्रभावित हो रहा है। पीडब्ल्यूडी संघ के जिला कार्यक्रम समन्वयक सह राज्य मीडिया प्रभारी बिहार लालू तुरहा ने बताया कि डीएम के 13 अगस्त 2026 के निर्देश में जिले के सभी 11 बीडीओ और दोनों एसडीओ को दिव्यांगजन समूहों की बैठक कराने का निर्देश दिया गया था। वहीं, डुमरांव एसडीओ राजीव कुमार ने 21 सितंबर को अनुमंडल के सभी बीडीओ को समूह गठित कर बैठक कराने और कार्रवाई से अवगत कराने को कहा है। लालू तुरहा ने कहा कि पंचायत एवं वार्ड स्तर पर बैठक होने से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को चिन्हित कर सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सकता है। बताया कि सिविल सर्जन के पोर्टल पर दो...