बक्सर, अगस्त 3 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- जांच आशा पड़री गांव के किराना दुकान में घटी चोरी की घटना पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों पर दर्ज कराया प्राथमिकी सिमरी, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आशा पड़री गांव में दिनदहाड़े एक किराना दुकान से अज्ञात चोर 47,700 रुपये लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात की गतिविधि दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

दुकानदार की शिकायत पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी चोर की गिरफ्तारी और चोरी गई राशि बरामद करने की मांग की है। किराना दुकानदार सोनू कुमार तिवारी की आशा पड़री गांव में ही किराने की दुकान है। दुकानदार ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया कि पिछले माह 06 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे वह दुकान के काउंटर में 47,700 रुपये रखकर कुछ जरूरी सामान लेने बगल के दुकान पर चला गया था। ...