Buxar News: तेज बारिश में मुख्य सडक पर गिरा पेड,आवागमन ठप
बक्सर, जुलाई 20 -- Buxar News: फोटो डुमरांंव, हमारे प्रतिनिधि। तेज बारिश में सोमवार की अपराह्न नंदन गांव के डीएवी स्कूल के समीप शीशम का पेड गिरने से आवागमन ठप है।अभी तक पेड को हटाने का काम शुरु नहीं हुआ है। बताया गया कि तेज बारिश और हवा के कारण नंदन गांव के डीएवी स्कूल के समीप शीशम का पेड सडक पर गिर पडा है।डुमरांव से अरियांव होते हुए यह सडक बगेनगोला को जोड़ती है। जिस वक्त पेड गिरा उस वक्त बारिश के कारण कोई आसपास नहीं था।जिसके कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।पिछले चार घंटे से इस पथ पर आवागमन ठप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.