Buxar News: तीन भू-विवादों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
बक्सर, जुलाई 4 -- Buxar News: चौगाईं। अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान सीओ गौतम कुमार ने 03 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया, जबकि अन्य 03 मामलों में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर अगली तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया। सीओ ने बताया कि वर्षों से लंबित भूमि विवाद, आपसी बंटवारा, परिमार्जन व अन्य भू-संबंधी मामलों का निष्पक्ष तरीके से निपटारा करना चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनकर तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग और आपसी समझदारी से कई मामलों का समाधान संभव हो जाता है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जनता दरबार में पांच मामले का हुआ निष्पादन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.