बक्सर, अक्टूबर 22 -- Buxar News: छापेमारी आथर गांव के पास बासुदेवा पुलिस ने की कार्रवाई हथियार निर्माता के घर से हथियार व सामग्री बरामद नावानगर, एक संवाददाता। बासुदेवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आथर गांव के पास से तीन अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति कथित तौर पर हथियारों की तस्करी में संलिप्त है। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बासुदेवा से अवैध हथियारों का निर्माण करने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार हथियार निर्माता के घर की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार व हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है।

अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तारीपुलिसिया कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध हथियारों के निर्माण...