Buxar News: डुमरांव में रामजीत गोंड को किया गया सम्मानित:
बक्सर, अक्टूबर 14 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। जनता दल (यू) अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता रामजीत गोंड को सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष गोंड ने उन्हें अंगवस्त्र एवं बुके देकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संतोष गोंड ने कहा कि वह छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने जनजातीय समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक सम्मान और विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया है। नई जिम्मेदारी मिलने से समाज के युवाओं में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने विश्वास जताया कि रामजीत गोंड जनजातीय समाज के शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मौके पर अजय गोंड, दीपक गोंड, अंकित गोंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (डुमरांव से अमरनाथ केशर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.