बक्सर, अक्टूबर 7 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। बुधवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छाने के बाद डुमरांव समेत आसपास के इलाकों में बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। अचानक हुई बारिश से बाजार में निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों व अन्य स्थानों पर रुक गए। मौसम में बदलाव के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे वातावरण सुहाना हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- Buxar News: अगले दो दिनों तक आसमान में बादल रहने का अनुमान हालांकि, कुछ जगहों पर सड़कों पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...