बक्सर, सितम्बर 28 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को फरार चल रहे तीन वारंटियों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए वारंटियों की पहचान डुमरांव निवासी मनोज वर्मा और मंटू वर्मा बताए जाते है जबकि तीसरा वारंटी पीडियां गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाना में केस दर्ज था। जिनके खिलाफ कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...