बक्सर, जुलाई 16 -- Buxar News: डुमरांव। नगर परिषद में कर संग्रह करने के लिये कर्मी को रहते हुए एनजीओ के द्वारा वसूली कराए जाने पर पूर्व पार्षद सोनू राय ने जिला लोक शिकायत पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के पास पत्र लिखकर जांच की मांग किया है। उन्होंने लिखे गए आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि नगरपालिका अधिनियम के किसी भी धारा में ऐसा वर्णित नहीं है कि नगर में संग्रह का कार्य एनजीओ से कराया जाए। उन्होंने इस बात की जिक्र किया है कि सरकार के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 4 प्रतिशत कमीशन की राशि पर कर्मी रखकर टैक्स वसूली कराने की बात कही गई है। इसके लिये नगर परिषद में पहले से ही सहायक कर दारोगा एवं कर संग्राहक की पदस्थापना की जा चुकी है, फिर एनजीओ के द्वारा कर वसूली का कार्य किसके आदेश पर कराया जा रहा है। इसकी जांच की मांग उच्च स्तर पर कराने क...