बक्सर, अक्टूबर 22 -- मंदिर से सोने की आंख चोरी Buxar News: प्रतिमा विसर्जन के समय पूजा करने के दौरान रात्रि समय आंख की हुई चोरी दूसरे सोने के आंख को निकालने की चोरों ने की थी कोशिश,पर नहीं मिली सफलता मंदिर प्रबंधन ने दूसरे आंख को सुरक्षित रख,पेंट से बनाया गया दोनों आंख फोटो डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के प्रखंड कृषि कार्यालय के समीप स्थित अंजान ब्रह्म बाबा के मंदिर से बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने सोने की एक आंख चोरी कर ली। जब आंख चोरी की जानकारी मिली,तो मंदिर प्रबंधन के बीच खलबली मच गई। मंदिर प्रबंधन ने इसकी सूचना डुमरांव थाना को दी। लेकिन अभी तक चोरी गए सोने के आंख के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। डुमरांव एन.एच.120 के किनारे स्थित अंजान ब्रह्म बाबा का मंदिर वर्षो पुराना है।यहां के भक्तों के बीच यह मंदिर आस्था ...