बक्सर, अगस्त 30 -- Buxar News: पेज- 05 के लिए मूलभूत सुविधा देने में नगर परिषद उदासीन, करनी पड़ती है मशक्कत मुख्य मंडियों में सुबह खरीदारी के लिए जुटती हैं ग्रामीण व शहरी महिलाएं फोटो संख्या :- 10, कैप्सन :- डुमरांव का मुख्य मंडी गोला बाजार में नहीं है यूरिनल डुमरांव, संवाद सूत्र। शाहबाद की पुरानी और प्रमुख मंडियों में शुमार डुमरांव जहां आसपास के कई गांवों से मंडी में पहुंचने वाली महिलाओं के लिए जरूरी सुविधाओं का अभाव परेशानी का सबब बना हुआ है।

महिलाओं की समस्याएँ बाजारों में सार्वजनिक यूरिनल की व्यवस्था नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। सुबह के समय मंडियों में शहर के अलावा दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी करने पहुंचती हैं। घंटों बाजार में रहने के दौरान जब उन्हें यूरिनल की जरूरत महसूस...