बक्सर, अगस्त 6 -- Buxar News: पेज पांच के लिए ----- चक्की। प्रखंड क्षेत्र में डीलरों के धरने से राशन वितरण कार्य प्रभावित हो गया है। इससे लाभुकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंदा गांव के एक डीलर ने आरोप लगाया कि गोदाम से ही निर्धारित मात्रा से कम राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके कारण लाभुकों को पूरा अनाज देना मुश्किल हो जाता है। कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देगी, तबतक धरना जारी रहेगा। डीलरों के धरने और राशन वितरण में आई बाधा के कारण कई लाभुकों को बिना राशन लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द पहल कर डीलरों की समस्याओं का समाधान करने और लाभुकों को पूरा राशन उपलब्ध कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Chapra News: सर्वर ठप रहने से राशन वितरण बाधित, उपभोक्ता व डीलर परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...