बक्सर, जुलाई 31 -- Buxar News: बक्सर। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शुक्रवार को डीएम साहिला का जनता दरबार लगा। इस दौरान उन्होंने आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। साथ ही आवेदन प्राप्त किए। मिली जानकारी के अनुसार, जनसुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों के कुल 34 आवेदन दिए गए। इसमें से सबसे ज्यादा 14 राजस्व विभाग, 10 विकास से और 10 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन थे। डीएम ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देश दिया। जन सुनवाई में पीजीआरओ शशिकांत पासवान, एसडीसी रवि बहादुर सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसडीएम, डीसीएलआर व बीडीओ जुड़े हुए थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: डीएम के जनता दरबार में हुई मामलों की सुनवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...