बक्सर, अगस्त 11 -- Buxar News: पेज- युवा के लिए --- बक्सर, हमारे संवाददाता। योगदान की गलत तिथि दिखाते हुए वेतन, एमएसीपी व प्रमोशन के लाभ के आरोप में शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक अमित कुमार ने प्रधान लिपिक अनिल कुमार राय से जवाब मांगा है। क्षेत्रीय उपनिदेशक ने भेजे पत्र में कहा है कि डीईओ ने प्रधान लिपिक की मान्यता के आधार पर किए बकाया वेतन भुगतान, एमएसीपी व प्रमोशन आदि के संबंध में मार्ग दर्शन की मांग की थी। कार्यालय में उपलब्ध व प्रधान लिपिक की सेवा पुस्तिका के अवलोकन से कई तथ्य सामने आए है। कार्यालय में उपलब्ध संचिका में यह इंगित है कि उप सचिव मानव संसाधन विकास विभाग ने वर्ष 2010 में आपके योगदान की तिथि को स्वीकृति दी गई है। इसके आधार पर 2004 से आपके कर्तव्य की तिथि मानते हुए वेतन भुगतान का आदेश दिया गया था। वहीं सेवापुस्तिका में ...