बक्सर, जुलाई 10 -- Buxar News: पेज तीन के लिए -- मातम मझवारी गांव स्थित पशु मेला के नजदीक डायवर्सन पर हुई घटना शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा बक्सर सिमरी, एक संवाददता। थाना क्षेत्र के मझवारी गांव स्थित पशु मेला के समीप पुलिया निर्माण के लिए बनाए गए डायवर्सन पर गुरूवार की रात बाइक पलटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमरी गांव के हलवापट्टी निवासी बसंत पांडेय उर्फ राजू पांडेय के 22 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार उर्फ कृष्णा कुमार के रूप में की गई।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात आदर्श अपने स्वजन को लाने के लिए डुमरांव रेलवे स्टेशन बाइक से जा रहा था। वह जैसे ही मझवारी गांव स्थति पशु मेला के पास पुलिया निर्माण के लिए बने डायवर्सन पर पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बाइक पलटन...