बक्सर, जुलाई 14 -- Buxar News: मारपीट नदांव गांव में बीते 11 जुलाई की शाम में घटी घटना कुल नौ लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है नामजद केस बक्सर, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नदांव गांव में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर उपजे विवाद में एक दंपती के साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान महिला के साथ छेड़खानी करने और गले से सोने की सिकड़ी और 25 हजार रुपये नकद छीनने का भी आरोप लगाया गया है। मारपीट में पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में कराया गया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर मुफस्सिल पुलिस ने कुल नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना का विवरण थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार पीड़िता श्वेता देवी अपने पति प्रेम कुमार चौहान के साथ घर पर थी। इसी दौरान अनिल चौहान, मुकेश चौहान, राजेश चौहान, र...