बक्सर, नवम्बर 6 -- ट्रिनिटी स्कूल में प्री-दीपावली उत्सव Buxar News: युवा के लिए --- हर्षोल्लास भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और प्रेम का संदेश दिया फैंसी ड्रेस, दीया सजाओ व रंगोली प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा फोटो संख्या 16 कैप्शन - शुक्रवार को ट्रिनिटी स्कूल में रंगोली बनाती छात्राएं। बक्सर। सदर प्रखंड के चुरामनपुर स्थित ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में दीपावली के अवसर पर प्री-दीपावली उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल रहा। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत मोंटेसरी वर्ग के नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच बाल रामलीला एवं 'मुझमें राम' फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों...