बक्सर, सितम्बर 24 -- Buxar News: हादसा नुआंव गांव के पास फोरलेन पर गुरूवार की सुबह घटी घटना डीसीएम के चालक को वाहनों की टक्कर में आई मामूली चोट कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। पटना-बक्सर फोरलेन पर नुआंव गांव के समीप गुरुवार की सुबह ट्रक को पास देने के दौरान सरिया लदी एक डीसीएम ट्रक टकरा गई। हादसे में डीसीएम के इंजन वाला अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक को मामूली चोट लगी है। बताया जाता है कि दोनों ट्रक बक्सर की तरफ जा रहे थे। इसी बच नुआंव गांव के समीप पीछे से आ रही सरिया लदी डीसीएम के चालक ने आगे चल रहे ट्रक को पास करने का प्रयास किया। इसी दौरान डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, चालक को मामूली चोट आने से बड़ा हादसा टल गया। ...