बक्सर, अक्टूबर 22 -- Buxar News: चौसा। बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर सदर प्रखंड के मिश्रवलिया गांव के पास गुरुवार को एक ट्रक का गुल्ला टूटकर गिर गया। इस वजह से ट्रक सड़क पर फंस गया। इस वजह से रास्ते में आवागमन प्रभावित हुआ। सड़क पर वाहनों का कुछ देर तक जाम स्थिति पैदा हो गई। बाद में ट्रक को रास्ते से हटाने के बाद आवागमन सामान्य कर दिया गया। वहीं लोगों ने बताया कि बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर मिश्रवलिया गांव के पास कई जगहों पर सड़क की स्थिति जर्जर हो गई है। जगह-जगह सड़क पर जानलेवा गढ्ढा हो जाने से दो पहिया सहित छोटे-बड़े सभी तरह के वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी ऑटो और ई रिक्शा चालकों को हो रही है। खतरनाक और जानलेवा गड्ढे हो जाने से अब तक कई ई रिक्शा दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। लोगों ने सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे की ...