बक्सर, जुलाई 22 -- Buxar News: पेज-04 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृषि, पशुपालन, मत्स्य व सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई। अध्यक्षता डीडीसी निहारिका छवि ने की। बताया कि जिले में धान फसल की रोपाई 39.84 प्रतिशत हो चुका है।

नहरों का निरीक्षण समीक्षा के दौरान सभी बीएओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नहरों में पानी की उपलब्धता का प्रतिदिन निरीक्षण व पर्यवेक्षण करें। डीएओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में यूरिया 12,694.705 एमटी, डीएपी 1,938.450 एमटी, एनपीके 6,071.300 एमटी, एमओपी 367.300 एमटी व एसएसपी 3,492.450 एमटी उपलब्ध है।

उर्वरक वितरण वहीं उर्वरक वितरण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि जिस प्रखंड से उर्वरक संबंधी शिकायत...