बक्सर, अक्टूबर 15 -- दशहरा सुरक्षा और विकास योजनाओं की प्रगति Buxar News: पेज चार के लिए ----- दी जानकारी पंडालों में सीसीटीवी, भीड़ नियंत्रण व सुरक्षित बिजली व्यवस्था समेत व अन्य निर्देश मिशन ज्ञानार्जन के तहत सेमिनार और विज्ञान प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है फोटो संख्या 20 कैप्शन- गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रेस कॉन्फ्रेंस करती डीएम साहिला एसपी शुभम आर्य। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। अध्यक्षता डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य ने संयुक्त रुप से की। इसमें दशहरा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, मिशन ज्ञानार्जन, मिशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना व समरसता विकास शिविर की प्रगति की जानकारी दी गई। बताया गया कि जिले में 346 पूजा पंडालों जिनमें सदर अनुमंडल मे...