बक्सर, अक्टूबर 22 -- बक्सर में एनीमिया नियंत्रण की समीक्षा Buxar News: समीक्षा एक लाख 86 हजार 931 लाभार्थियों का हुआ स्क्रीनिंग पांच लाख 71 हजार 189 सिरप कराया गया है उपलब्ध बक्सर, हमारे संवाददाता। एनीमिया की रोकथाम व नियंत्रण करने का प्रयास जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। ताकि जिले को एनीमिया मुक्त बनाया जा सके। इसी कड़ी में गुरुवार को डीएम साहिला ने कलेक्ट्रेट सभागार में एनीमिया की स्थिति की समीक्षा की। जिसमें बच्चों को आयरन-फोलिक एसिड की खुराक उपलब्ध के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में एनीमिया की स्थिति की नियमित रिपोर्ट ली गई। जिसमें यह सामने आया कि जिले में कुल 1 लाख 86 हजार 931 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें 137 व्यक्ति गंभीर रूप से पीड़ित है। 8,991 मध्यम व 23,582 हल्के एनीमिया से प्रभाव...