बक्सर, जुलाई 6 -- Buxar News: बक्सर। जिले में सुगर मिल खोलने के लिए डीएम ने जिले के सभी सीओ को भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी तरह की कोताही नहीं की जाए। बता दें कि पूर्व में जिले के नावानगर व बक्सर इटाढ़ी गुमटी के पास सुगर मिल का संचालन होता था। इन मिलों में दूर-दराज से किसान अपने उत्पाद बेचने के लिए आते थे। लेकिन, सुगर मिल बंद होने के बाद धीरे-धीरे किसान गन्ना के उत्पादन को कम करने लगे। लेकिन, इस बात की संभावना जतायी जा रही है कि यदि जिले में सुगर मिल खुल जाता है तब यहां गन्ने का उत्पादन बड़े पैमाने पर होगा। किसानों की आर्थिक आय मजबूत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...