बक्सर, अक्टूबर 7 -- Buxar News: बैठक लंबित कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया नवंबर तक चापाकलों की मरम्मत का कार्य पूरा कराने का निर्देश बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप व तकनीकी विभागों से संबंधित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।

बैठक का संचालन अध्यक्षता डीएम साहिला ने की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता व समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिले में संचालित विकासात्मक, आधारभूत संरचना व निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने योजनाओं की वर्तमान प्रगति, पूरी हो चुकी ...