Buxar News: जिले की सीमा पर रोके जाएंगे भारी वाहन, नहीं लगा बैरियर
बक्सर, अगस्त 26 -- Buxar News: पेज पांच के लिए ---- नावानगर। डुमरांव में सड़क मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए जिले की सीमा रेखा पर बैरियर लगाने व भारी वाहनों का प्रवेश रोकने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में एसडीओ राजीव कुमार ने आवश्यक व्यवस्था करने का संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। एसडीओ द्वारा नावानगर अंचल क्षेत्र में जिले की सीमा पर मलई नदी पुल पचदरवा के पास बैरियर लगा कर भारी वाहनों को रोकने को कहा है। यह आदेश बुधवार से ही प्रभावी है। बावजूद बुधवार को पचदरवा पुल के पास बैरियर का निर्माण नहीं हुआ है। फलस्वरुप सड़क पर पूरे दिन भारी वाहनों का परिचालन होता रहा। ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.