बक्सर, नवम्बर 7 -- Buxar News: युवा के लिए ---- बक्सर, हमारे संवाददाता। जिला शिक्षा कार्यालय में दो नए कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) की प्रतिनियुक्ति की गई है। जबकि डीपीओ (स्थापना) के पद पर कार्यरत रजनीश झा की प्रतिनियुक्ति भागलपुर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब छह पूर्व डीपीओ (स्थापना) के रूप में रजनीश झा की पोस्टिंग हुई थी। इन्हें अगले आदेश तक भागलपुर प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। हालांकि इनकी मूल पोस्टिंग बक्सर में ही रहेगी। वहीं कार्य की अधिकता को देखते हुए राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना में सहायक निदेशक पद पर कार्यरत सूरज झा व रवि कुमार की प्रतिनियुक्ति जिला में की गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर के नए डीईओ बने मुकेश कुमार बता दें कि जिला में डीपीओ की कमी है। एक डीपीओ को दो-दो प्रभार दिया गया है। ताक...