बक्सर, अक्टूबर 13 -- Buxar News: बक्सर। जिला विकास शाखा का प्रभारी वरीय उपसमार्हता मनीष कुमार को बनाया गया था। लेकिन, पितृ पक्ष मेला के सफल आयोजन के लिए विभाग स्तर से उनकी प्रतिनियुक्ति गयाजी में कर दिया गया है। जहां वह विधि व्यवस्था संबंधी कार्य देखेंगे। मनीष कुमार, सदर अनुमंडलीय शिकायत निवारण पदाधिकारी का कार्यभार भी देखते थे। कार्य में परेशानी नहीं हो। इस बात को देखते हुए डीएम साहिला ने जिला विकास शाखा की कमान डीआरडीए निदेशक अरविंद कुमार को सौंपी है। वहीं सदर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का कार्यभार डीसीएलआर शशि भूषण कुमार को सौंपा गया है। डीएम ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि मनीष कुमार के वापस लौटने के साथ ही अपना पद ग्रहण कर लेंगे। यह भी पढ़ें- Buxar News: जिला लैगिंक शिकायत निवारण समिति का गठन अरविंद कुमार व शशि भूषण कुम...