Buxar News: जासो-नदांव रोड में जलजमाव से राहगीरों को परेशानी
बक्सर, अगस्त 7 -- Buxar News: चौसा। मुफस्सिल थाना में स्थित जासो- नदांव रोड में जलजमाव होने से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से इस अत्यंत व्यस्त सड़क पर जलजमाव हो गया है। लोगों का कहना है कि पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं होने से ऐसी स्थिति पैदा हुई है। बरसात के बाद अक्सर इस रास्ते पर जलजमाव होने से पूरा रास्ता अवरूद्ध हो जाता है। इस बार भी ऐसा होने से लोगों को जासो से नदांव और नदांव से जासो तक आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात ऐसी है कि पैदल चलने वाले राहगीरों के अलावा बाइक और तीन पहिया वाहनों के चालकों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। (चौसा से सुधीर सिन्हा)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.