बक्सर, अक्टूबर 15 -- Buxar News: चौसा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित जासो गांव में बिजली आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान यहां दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस मामले में विधुत आपूर्ति प्रशाखा दलसागर के कनीय अभियंता हिमांशु ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमे धनु यादव पर 8 हजार सात रुपए और टेंगरी राम 23984 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...