Buxar News: जवही दीयर स्कूल से कंप्यूटर उड़ा ले गए चोर
बक्सर, अक्टूबर 13 -- Buxar News: ब्रह्मपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जवही दीयर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़ चोरों ने हजारों रुपए का कंप्यूटर व अन्य सामग्री पर हाथ साफ कर उसे आराम से लेकर भाग जाने में सफल रहे। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह में तब हुई जब एमडीएम बनाने के लिए रसोईया विद्यालय में पहुंची। स्कूल के मुख्य दरवाजा के साथ-साथ चोरों ने उस कमरे का भी ताला तोड़ दिया था जिसमें कंप्यूटर सेट तथा अन्य सामग्री रखा हुआ था। इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजयपाल सिंह यादव ने पुलिस को आवेदन दिया है। जिसमें कंप्यूटर सेट, यूपीएस, प्रिंटर,म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य समानों की चोरी होने की बात कही गई है। सूचना के बाद पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर घटना की जांच भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.