बक्सर, सितम्बर 2 -- Buxar News: पेज पांच के लिए ---- लोग परेशान बासुदेवा-केसठ मोड़ बाजार पर पानी जमा होने से दुर्घटना की संभावना जमा गंदे पानी से निकल रहा सड़ांध, आम लोगों को कर रहा है विचलित नावानगर, एक संवाददाता। पानी निकास की व्यवस्था अवरुद्ध होने के चलते एनएच 120 पर बासुदेवा केसठ मोड़ बाजार में नाली का गंदा पानी जमा हो गया है।

जल निकासी की समस्या गंदे पानी से उठते सड़ांध से व्यवसायी व आम लोग काफी परेशान हैं। साथ ही एनएच पर जमा गंदा पानी व कीचड़ से दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बनी रहती है। बाजार के व्यवसायियों ने बताया कि एनएचआई द्वारा सड़क निर्माण के समय दोनों छोर पर नाली का निर्माण किया गया। पर सड़क के दांई छोर पर बीच में नाली का निर्माण नहीं किया गया है। जिसके चलते नाली भरकर बाहर सड़क पर पानी का श्राव हो रहा है।

स्वास्थ्य पर खतरा ...