बक्सर, अगस्त 21 -- Buxar News: अनदेखी जलमीनार से लोगों के घरों तक पानी का फ्लों बेहद धीमी गति से आ रहा लगभग 04 महीने से बाजार समिति स्थित जलमीनार की चाबी खराब है फोटो संख्या- 07, कैप्सन- पुलिस चौकी के निकट स्थित जलमीनार। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के बाजार समिति स्थित जलमीनार की चाबी यानी वॉल्व में तकनीकी खराबी के कारण शहर के करीब पांच वार्ड में धाराप्रवाह पेयजल आपूर्ति बाधित है। पानी सप्लाई चालू होने के बाद यहां की लगभग दस हजार से अधिक की आबादी के घरों तक बूंद-बूंद ही पानी पहुंच रहा है। इसे लेकर बीते कई दिनों से जलमीनार के कर्मियों और स्थानीय नगर परिषद को अवगत कराया गया है।

स्थानीय स्थिति स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय विभागों और अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी समय पर कार्रवाई नहीं की जाती। इस संबंध में वार्ड 13 की वार्ड ...