बक्सर, जुलाई 9 -- Buxar News: पेज चार के लिए ---- समस्या पुराना भोजपुर चौक के जलमीनार का 3 दिनों से जला है मोटर 24 घंटे के भीतर जलापूर्ति बहाल करने का मिला है आश्वासन डुमरांव, निज संवाददाता। पुराना भोजपुर मुख्य चौक से सटे जलमीनार की बोरिंग का मोटर पिछले तीन दिनों से खराब है। इससे जलापूर्ति सेवा पूरी तरह ठप हो गई है। मोटर खराब होने से न केवल जलमीनार में पानी नहीं भरा रहा है, बल्कि क्षेत्र के करीब 500 घरों में पेयजल की आपूर्ति भी बंद हो गई है। इससे स्थानीय लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत एवं कार्रवाई ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पहले पीएचईडी विभाग से की। लेकिन, कोई पहल नहीं होने पर उन्होंने डुमरांव नगर परिषद कार्यालय में मामले की शिकायत की, जिसके बाद पहल शुरू हुई। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दूबे ने शिकायत...