Buxar News: जर्जर तार बदलने के लिए आठ घंटे बंद रहेगी बिजली
बक्सर, जुलाई 6 -- Buxar News: डुमरांव। शहर के जर्जर हो चुकी बिजली तार बदलने के लिए मंगलवार को बिजली आपूर्ति आठ घंटे तक बंद रहेगी। बिजली कंपनी के शहरी जेई मो. इम्तियाज ने बताया कि शहर की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जर्जर तार बदलने का काम चल रहा है। बताया कि मंगलवार की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान डीटीआर ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। दक्षिण टोला पानी टंकी, साफाखाना रोड नहर का इलाका और पूर्वी गुमटी के इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जेई ने उपभोक्ताओं से समय से पहले अपना कार्य निपटाने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.