बक्सर, नवम्बर 9 -- Buxar News: बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय परिसर के समीप जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। युवक की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बालादेवां गांव निवासी प्रदीप सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित युवक ने कहा है कि जमीन विवाद के सिलसिले में वह अपने पिता के साथ व्यवहार न्यायालय आया था। न्यायालय से बाहर निकलते ही विपक्षी शंभु शरण यादव मारपीट करने लगा। उसने फाइटर से मारपीट की। जान से मारने का प्रयास किया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे बचाने के लिए पिता प्रदीप सिंह भी आए। उनसे भी मारपीट की गई। जख्मी युवक किसी तरह से वह जान बचाकर व्यवहार न्यायालय परिसर में दाखिल हुआ। तब उसकी जान बच पाई...