Buxar News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
बक्सर, अक्टूबर 22 -- Buxar News: नावानगर। सिकरौल थाना क्षेत्र के बसमनपुर गांव में विवादित जमीन में लगी धान की फसल को काटने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इस संबंध में दोनों पक्ष द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष के अरुण पांडेय ने सुरेन्द्र पांडेय, अमरजीत पांडेय व शिवशंकर पांडेय को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष के तारकेश्वर पांडेय ने दीपक पांडेय व उनके परिजनों पर मारपीट की नियत से लाठी-डंडे, फरसा व हथियार लेकर घेरने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि दोनों पक्ष से प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.