बक्सर, अक्टूबर 16 -- जन सुनवाई में भूमि विवादों की फरियाद Buxar News: दाखिल खारिज के मामले को लटकाने की फरियाद लेकर पहुंचे थे ग्रामीण रैयती जमीन पर अवैध कब्जा जमाने के खिलाफ ग्रामीण ने लगाई गुहार डीसीएलआर ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि नियमानुसार होगी कार्रवाई फोटो डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि।अनुमंडल कार्यालय स्थित भूमि सुधार उपसमाहर्ता के कार्यालय में शुक्रवार को जन सुनवाई के तहत लोगों की फरियाद सुनी गई। डीसीएलआर टेस लाल सिंह ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नवरात्र का माहौल होने के बाद भी जमीन संबंधित समस्याओं को लेकर आधा दर्जन फरियादी पहुंचे थे। बारी -बारी से डीसीएलआर ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जन सुनवाई में ब्रह्मपुर प्रखंड के धर्मागतपुर निवासी शिव शं...