बक्सर, अक्टूबर 5 -- Buxar News: बक्सर। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सोमवार को जनता दरबार लगा। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान ने आम जनता से मुलाकात कर जनसुनवाई की। मिली जानकारी के अनुसार, जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों के कुल 180 आवेदनों को प्रस्तुत किया। सबसे ज्यादा 80 राजस्व विभाग, 60 विकास से व 40 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन आएं। पीजीआरओ ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...