Buxar News: जनता दरबार में छह मामलों की सुनवाई, दो का किया गया निष्पादन
बक्सर, अगस्त 8 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। अंचल कार्यालय पर शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। सीओ विजय प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में अंचल के विभिन्न मौजों से जुड़े किसानों की जमीन संबंधित समस्याओं की सुनवाई की गई। सीओ ने बताया कि जनता दरबार में कुल छह मामलों की सुनवाई की गई। इसमे दो मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं चार मामलों की सुनवाई अगले जनता दरबार में होगी। उन्होंने बताया कि इन छह मामलों में चार राजपुर थाना क्षेत्र में स्थित अलग-अलग मौजों से और दो मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित मौजों से संबंधित था। इसमे दोनों थाना क्षेत्र के एक-एक मामले का निष्पादन जनता दरबार में कर दिया गया। इस जनता दरबार में राजस्व पदाधिकारी उद्धव मिश्रा और पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे। (चौसा से सुधीर सिन्हा)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.