बक्सर, अक्टूबर 9 -- Buxar News: बक्सर। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। डीडीसी निहारिका छवि व पीजीआरओ शशिकांत पासवान की संयुक्त उपस्थिति में जन सुनवाई की गई। इस दौरान जिले के प्रखंडों से आए लोगों के कुल 143 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें सबसे ज्यादा 60 राजस्व विभाग, 40 विकास से व 43 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन थे। डीडीसी ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...