बक्सर, नवम्बर 7 -- छठ पर्व की तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था Buxar News: बोलीं डीएम 16 नवंबर तक गंगा में सभी नाव का परिचालन बंद रहेगा प्रमुख छठ घाटों पर वॉच टॉवर का निर्माण किया जायेगा बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शनिवार को दीपावली व छठ महापर्व, कायाकल्प व नशामुक्ति अभियान से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। अध्यक्षता डीएम साहिला ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि दोनों पर्व को लेकर दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। वहीं सभी नगर निकाय के अधिकारियों को सभी घाटों, चौक-चौराहों व प्रमुख सड़कों का पर्याप्त साफ-सफाई कराने को निर्देशित कर दिया गया है। पूजा घाटों के आस-पास खतरों को चिन्हित कर साईनेज, सूचक बोर्ड व झण्डे, खतरनाक घाटों की समुचित घेराबंदी, समुचित रौशनी व पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। घाटों पर त्रि...