बक्सर, अक्टूबर 26 -- छठ घाटों की सफाई की निविदा में हंगामा Buxar News: शहर के कुल 19 छठ घाटों की सफाई के लिए निकाली गई थी निविदा निविदा प्रक्रिया में जिले के चर्चित कुल 11 संदेवकों ने लिया था हिस्सा नगर परिषद ने पुलिस बल की मौजूदगी में की निविदा खोलने की मांग इंफो: 19 छठ घाटों की सफाई के लिए थी निविदा 11 संवेदकों ने निविदा में लिया था हिस्सा फोटो संख्या- डुमरांव, निज संवाददाता। शहर के छठ घाटों की सफाई के लिए सोमवार को पहली बार निविदा प्रक्रिया अपनाई गई, लेकिन टेंडर खोलने के दौरान ही संवेदकों के बीच हंगामा हो गया। स्थिति को देखते हुए निविदा प्रक्रिया रद्द करने की बात सामने आई है। हालांकि, जिन संवेदकों के टेंडर वैध पाए गए थे, उन्होंने प्रक्रिया रद्द करने पर आपत्ति जताई है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद की तरफ से अखबार में विज्ञापन प्रकाशित कर...