बक्सर, जुलाई 26 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत की मुख्य पार्षद किरण देवी ने नगर पंचायत में स्थित ऐतिहासिक शेरशाह सूरी विजय स्थल को विकसित करने के साथ ही इसके सौंदर्यीकरण को लेकर पर्यटन मंत्री को ज्ञापन दिया है। मुख्य पार्षद के पति सह पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव ने पटना में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। मंत्री को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने बारे मोड़ के पास शेरशाह सूरी स्मारक द्वार बनाने, शेरशाह गढ़ से आगे कर्मनाशा नदी तक सड़क और नाला का निर्माण करने तथा सड़क के दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- कब से शुरू होगा बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर का काम, बाबा विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा; शिखर भी होगा ऊंचा उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ सा...